भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी की 16वीं सालगिरह पर सीआरपीएफ के जवान ने सपत्नीक किया रक्तदान



गढ़वा | सीआरपीएफ के जवान पंकज कुमार चौबे ने अपनी शादी के 16वीं सालगिरह पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ममता चौबे ने भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। उक्त मौके पर जानकारी देते हुए पंकज कुमार चौबे ने कहा कि जीवन के इन सुखद क्षणों में कुछ बेहतर करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इससे पहले भी वह रक्तदान सहित समाजसेवा के अन्य जन कल्याणकारी कर चुके हैं। शादी के 16 वीं सालगिरह पर यह उनका 41 वां रक्तदान है। जबकि उनकी धर्मपत्नी ममता चौबे ने अपना 11वां रक्तदान किया। 10 यूनिट इसी तरह पूर्व में भी रक्तदान कर चुकी हैं। जो अन्य दंपतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ममता चौबे ने कहा कि रक्तदान करने में कोई घबड़ाने वाली बात नहीं है। समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ महिला-पुरुष अपना रक्तदान कर सकते हैं। उनके रक्त से लोगों की जान बच सकती है। जो बहुत बड़ा पुण्य का काम है। समाजसेवी डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कार्य है। जरूरतमंदों को आपातकाल में नया जीवन मिलता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन-चार माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और आयरन नियंत्रित होता है। उन्होंने कहा कि दूसरों के हित से बड़ा धर्म कोई नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top