भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ : निशांत



गढ़वा | झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) परीक्षा में सामने आई तकनीकी खामियों को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने परीक्षा प्रबंधन में हुई अव्यवस्था को छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया। कहा कि बायोमेट्रिक पंजीकरण के बावजूद हजारों छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिल सका, जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में 3765 छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद वे परीक्षा से वंचित रह गए। घंटों तक कड़ी धूप में परीक्षा का इंतजार करने वाले छात्र और उनके अभिभावक परेशान होते रहे, लेकिन व्यवस्था उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी खामी नहीं, बल्कि परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top