भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी में शामिल होने बैंक्वेट हॉल पहुंचा जैकी, रांची से 20 लाख...


Last Updated:

अभी तक लोग गांव-घर से शादी करते थे. इससे शादी-विवाह के माहौल के समय घर के हर कोने में कोई न बना ही रहता था. इससे चोरी और बाकी चीजों का बहुत डर नहीं होता था लेकिन, उस समय भी चोर औरत का रूप रखकर या साड़ी पहनकर चोरी को अंजाम देते थे. अब शादियां मैरिज हॉल, मैरिज गार्डेन, बैंक्वेट और होटलों से होती हैं. यहां लोग एक दूसरे को पहचानते भी कम हैं. इस मौके का फायदा चोर उठा रहे हैं. ये चोर अकेले नहीं होते बल्कि अपने साथ छोटा बच्चा भी रखते हैं. इस बच्चे के जरिए….

बच्चे को मिलाकर रांची के बैंक्वेट हॉल से पार किया 20 लाख का गहना, हुआ गिरफ्तारZoom

रांची: 1 मई को रांची के मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान 20 लाख के गहनों की चोरी की मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जैकी सिंह नाम के आरोपी को मध्य प्रदेश के गुलखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी के 16 लाख के गहनों के साथ करीब 1 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ और जांच में ये बात सामने आई कि बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान चोरों के सबसे सॉफ्ट टारगेट बने हुए हैं. यहां ये चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम देकर निकल जाते हैं. इस चोरी में वो बच्चों का भी इस्तेमाल करते हैं ताकि अगर ये पकड़े जाएं तो बच्चे की नासमझी बता कर किसी पचड़े में फंसे बिना ही आसानी से निकल सकें.

यहां गहनों की चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार लगातार पुलिस के पास चक्कर लगा रहा था. इसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने काम करना शुरू किया. घटना के दौरान और उसके आगे पीछे के सीसीटीवी को ट्रैक किया गया. टेक्निकल टीम का भी सहयोग लिया गया. इससे यह बात सामने आई कि रायपुर से आने वाली ट्रेन से जैकी सिंह रांची रेलवे स्टेशन उतरा और फिर एक बच्चे को साथ लेकर शादी समारोह में गया. वहां से बैग चोरी कर फिर रायपुर के लिए रवाना हो गया.

इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के हुलिए और चोरी के पैटर्न के आधार पर जांच की. इस जांच से यह बात सामने आई कि चोरी करने का यह पैटर्न मध्य प्रदेश के गुलखेड़ा गांव से मैच करता है. इसके बाद पुलिस की टीम ने गुलखेड़ा जाकर रेकी की और पूछताछ के बाद जैकी को धर दबोचा.

बहरहाल शादी के दौरान परिवार व्यस्त रहता है और यही वजह है कि थोड़ी भी लापरवाही होने पर चोर उसका फायदा उठा लेते हैं. इसी बीच वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हैं. ऐसे में शादी-विवाह के दौरान सावधान रहना बहुत जरूरी है खासतौर से शादी जब किसी मैरिज हॉल, मैरिज गार्डेन या बैंक्वेट और होटल से हो रही हो.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top