भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिवा लॉज में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला:धनबाद के रहने वाले शख्स...




बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित शिवा लॉज में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान धनबाद जिले के जयप्रकाश नगर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण साव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण साव लॉज के तीसरे तल पर कमरा संख्या-15 में ठहरे हुए थे। यह कमरा उनके मित्र अजय कुमार के नाम से बुक था। गुरुवार को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर लॉज प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो लक्ष्मण साव का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और सड़-गलने की स्थिति में था। मौके से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। मृतक के भाई रामजी साव ने बताया कि लक्ष्मण साव जमीन खरीद-बिक्री के व्यवसाय से जुड़े थे। तीन दिन पहले वह प्लॉटिंग के काम से घर से निकले थे, जिसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। चास थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लॉज को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top