भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने घर में की लूटपाट:मधुपुर में 40...




देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की। पहाड़पुर स्थित एनएच के पास हुई इस वारदात में अपराधियों ने करीब 40 हजार रुपए नगद और हजारों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। वर्दी पहने होने से परिवार को नहीं हुआ शक जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर निवासी महेंद्र यादव के घर देर रात सात से आठ अपराधी पुलिस की वर्दी में पहुंचे। वर्दीधारी होने के कारण परिवार को शुरुआत में कोई संदेह नहीं हुआ। दरवाजा खुलते ही सभी बदमाश घर में घुस गए और हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने घर के विभिन्न कमरों की तलाशी ली और नकदी के साथ कीमती जेवरात लूट लिए। परिजनों द्वारा विरोध करने की कोशिश किए जाने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से परिवार के सदस्य काफी भयभीत हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद और मधुपुर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संतोष गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है और संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top