Last Updated:
Pimpri Chindwad News: यह घटना पिंपरी के मोरवाड़ी इलाके में बुधवार रात हुई. बताया जा रहा है कि लिफ्ट के पास रखे शू-रैक पर थूकने को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने इस दंपति पर हमला कर दिया. इस दौरान नाबालिग लड़के ने महिला के पति पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
लिफ्ट के बाहर रखे शू-रैक पर थूकने की बात को लेकर शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया.
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में पड़ोसियों के बीच झगड़े का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां लिफ्ट के बाहर रखे शू-रैक पर थूकने की बात को लेकर शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि झगड़े के दौरान एक नाबालिग लड़के और उसके परिवार के लोगों ने पड़ोसी दंपति पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए News18 हिन्दी यह सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा रहा.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना पिंपरी के मोरवाड़ी इलाके में बुधवार रात हुई. बताया जा रहा है कि लिफ्ट के पास रखे शू-रैक पर थूकने को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने इस दंपति पर हमला कर दिया. इस दौरान नाबालिग लड़के ने महिला के पति पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग के संबंध में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
हालांकि, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है. आरोपी महिला के पति योगेश उभयकर ने शिकायतकर्ता परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शिकायतकर्ता परिवार पिछले कई दिनों से उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायतकर्ता पक्ष ने उनके 17 वर्षीय बेटे के घर में घुसकर मारपीट की थी.
फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोप-प्रत्यारोप को ध्यान में रखते हुए संत तुकाराम नगर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की सच्चाई पता लगाने में जुटी हुई है.
About the Author
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें