भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सब्जियों में निरंतर सिंचाई का कार्य जारी रखें : कृषि वैज्ञानिक



भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में बीते कई वर्षों में पहली बार लगातार 10 दिनों से अधिक समय तक 39 से 40 डिग्री तापमान रहने का रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस बीच मनुष्य से लेकर पशु पक्षियों तक में हीटवेव से बढ़ी परेशानी देखने को मिली। वहीं पहली बार लोगों को प्री मानसून का भी लाभ चिलचिलाती गर्मी में नहीं मिल पाया। बीते लगभग एक सप्ताह से गर्मी के बीच आसमान में बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अब इस उमस भरी गर्मी से राहत के लिए लोगों को 10 से 12 दिनों की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। लगभग 10 दिनों बाद मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ तापमान में आने वाले गिरावट से लोगों को राहत मिल सकेगा। इस दिशा में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंकर कुमार सिंह से बातचीत में उन्होंने बताया कि पश्चिमी हवा तेज होने और बंगाल की खाड़ी में दबाव कम बनने के कारण प्री मानसून का लाभ लोगों को कम या नहीं के बराबर मिला है। वहीं केरल में समय से 6 जून को पहुंचे मानसून के बाद अपने नियमित समय से थोड़ी देर से झारखंड में भी 18 से 20 जून को मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके लिए लोगों को 10 से 12 दिन की प्रतीक्षा और करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि 10 से लेकर 13 जून के बीच प्रत्येक वर्ष मानसून प्रवेश करता है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अभी लगातार गर्मी रहने के बाद मानसून में अच्छी बारिश का लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अभी संध्या और रात्रि के समय लगे सब्जियों के फसल पर निरंतर पटवन का कार्य जारी रखें। जिससे फसलों को गर्मी से नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा अपने पशुओं को खासकर दोपहर के समय खुले में ना छोड़े। जिससे मनुष्य के अलावा पशुओं को भी उमस से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। इधर जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को भी 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top