लोहरदगा|लोहरदगा के हेसापीढ़ी निवासी और पंचायत के पूर्व मुखिया, समाजसेवी लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे जिले के वरिष्ठ पत्रकार रौशन शाहदेव के पिता और बॉलीवुड फिल्मकार लाल विजय शाहदेव के बड़े भाई थे। बताया गया कि वे हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहते थे। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए भी जाने जाते थे। खासकर किस्को और पेशरार प्रखंड क्षेत्र में हर गांव के एक-एक परिवार के लोग उन्हें उनकी इस खासियत की वजह से जानते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला पत्रकार परिवार मर्माहत है। क्षत्रिय समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
Source link