भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समाज की एकता से ही होगा सर्वांगीण विकास : रितिका मुखी




भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धन गांव में मुखी समाज यूथ कमेटी की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत कमेटी गठन एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की संरक्षक रितिका मुखी, अध्यक्ष शशिकांत मुखी एवं उपाध्यक्ष नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें बुके भेंट कर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुखी समाज के युवाओं एवं महिलाओं को संगठित कर सामाजिक एकता, जागरूकता और विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक गांव एवं बस्ती तक पहुंच बनाने की बात कही गई। इस दौरान समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव में कमेटी की मजबूत इकाई गठित करने पर जोर दिया गया। समिति की संरक्षक रितिका मुखी ने कहा कि समाज की मजबूती और सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों का एकजुट होना जरूरी है। संगठन का उद्देश्य केवल कमेटी का गठन करना नहीं है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनाना है। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर सर्वसम्मति से राम मुखी को अध्यक्ष, कमल मुखी को उपाध्यक्ष तथा कालीराम मुखी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं चंदन काहर, अजय मुखी, संतोष मुखी, लक्ष्मी काहर, निर्मला मुखी एवं सीता मुखी को सदस्य बनाया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top