भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

AAP से निकाले गए जौरामाजरा और पठानमाजरा की अब जाएगी विधायकी, स्पीकर...


Last Updated:

Punjab AAP Politics: पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच ‘आप’ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने दो बागी विधायकों – पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा – को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी अब विधानसभा स्पीकर के समक्ष इन दोनों नेताओं की विधायकी रद्द करने की औपचारिक मांग करने जा रही है.

AAP से निकाले गए जौरामाजरा और पठानमाजरा की अब जाएगी विधायकी!Zoom

चेतन सिंह जोड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

Punjab AAP News: पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने दो विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब आम आदमी पार्टी विधानसभा स्पीकर से उनकी सदस्यता भी रद्द करने की मांग करेगी. दोनों विधायकों ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बीते दिन पंजाब के पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, पार्टी ने कहा था कि इन दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत निकाला गया है.

सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वह पंजाब विधानसभा में सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे. बताया जा रहा है कि उनकी अपनी ही सरकार ने विधायक पठानमाजरा के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर अपना लिए थे और अब इस्तीफा दे दिया है.

वहीं, समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. बताया जा रहा है कि हाल ही में आई आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. चेतन सिंह जोड़ामाजरा साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर समाना से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद वे भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.

इस पूरे मामले को लेकर पंजाब ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था, “आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब को प्राथमिकता दी है. अगर हमारे किसी नेता ने कभी भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने की कोशिश की तो हमने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके खिलाफ कार्रवाई की और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दिया.”

पंजाब ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा था, “अब भाजपा इन्हीं निकाले गए लोगों को इकट्ठा कर रही है, क्योंकि उसका अपना कोई आधार नहीं है और उसे पंजाब के हितों की कोई परवाह नहीं है. जो व्यक्ति पंजाब पुलिस पर गोलियां चलाकर भाग गया हो, और जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा हो, वह पंजाब का क्या भला करेगा? लेकिन भाजपा को ठीक ऐसे ही लोग चाहिए. इससे साफ पता चलता है कि पंजाब में भाजपा पूरी तरह से खोखली है. उसके पास अपना कुछ भी नहीं है.”

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top