भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सहारनपुरः हर घर तिरंगा अभियान के लिए डूडा बना रहा 25000 तिरंगा,...


Last Updated:

सहारनपुर के जिला नगरीय विकास डूडा से 25 हजार तिरंगे बनाने का टारगेट मिला है. झंडा बनाने में हमारे लगभग 10 समूह काम कर रहे हैं और सहारनपुर से लगभग कई लाख तिरंगे बनाकर लखनऊ भेजे जाएंगे. 15 अगस्त को पराई जाने वाले तिरंगे को बनाने के लिए समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है और यह महिलाएं दिन-रात पूरी लगन से इस कार्य को कर रही है समूह में लगभग 50 महिलाएं शामिल है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सहारनपुर: स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त नजदीक है और धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है. अगर हम बात करें सहारनपुर जो की उत्तर प्रदेश का अंतिम जनपद है और यहां पर 15 अगस्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस बार सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश को तिरंगा रंग में रंगने की तैयारी जोरों पर चल रही है. जिसके चलते दिन-रात समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगे बनाने का काम चल रहा है. स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में तैयार तिरंगे से उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को रंगने का काम किया जाएगा.

हर घर तिरंगा अभियान की होगी शुरूआत

भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान 2026” को बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया है. इस अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा फहराना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है. “हर घर तिरंगा अभियान” भारत सरकार का एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यालय, विद्यालय, संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है. उसी के तहत लगातार समूह की महिलाओं को तिरंगे बनाने का टारगेट दिया गया है.

25 हजार तिरंगा बनाएगा डूडा

पूनम यादव ने लोकल 18 से बात करते हुए बताएं कि प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति के द्वारा हम लोग तिरंगे बनाने का काम कर रहे हैं. हमें जिला नगरीय विकास डूडा से 25 हजार तिरंगे बनाने का टारगेट मिला है. झंडा बनाने में हमारे लगभग 10 समूह काम कर रहे हैं और सहारनपुर से लगभग कई लाख तिरंगे बनाकर लखनऊ भेजे जाएंगे. 15 अगस्त को पराई जाने वाले तिरंगे को बनाने के लिए समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है और यह महिलाएं दिन-रात पूरी लगन से इस कार्य को कर रही है समूह में लगभग 50 महिलाएं शामिल है.

अभी 10000 झंडा बनाए जा चुके हैं और बाकी झंडा भी जल्द तैयार हो जाएंगे. इन झंडों का इस्तेमाल नगर निगम और विभिन्न सरकारी संस्थानों में किया जाएगा. किस तरीके से हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने कहा है कि आजादी के इस महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और हर घर तिरंगा लगाया जाएगा. उसी को लेकर हम लोग ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top