भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

TV-फिल्मों के बाद अब OTT पर छाएंगे जावेद:‘देवों के देव महादेव’ से...




धनबाद की मिट्टी में पले-बढ़े और रांची के डीएवी हेहल से प्लस-2 की पढ़ाई पूरी करने वाले जावेद पठान ने मुंबई में खास पहचान बनाई है। मार्शल आर्ट्स (क्योकुशिन काई कान कराटे) में ब्लैक बेल्ट जावेद पिछले 19 वर्षों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। ‘देवों के देव महादेव’ व ‘जोधा अकबर’ जैसे बहुचर्चित धारावाहिकों से घर-घर में पहचाने जाने वाले जावेद अब ओटीटी व फिल्मों के जरिए नए क्षितिज तलाश रहे हैं। जावेद 4 भाइयों व 4 बहनों में सबसे बड़े हैं। धनबाद के डीएवी बनियाहीर से मैट्रिक और रांची के डीएवी हेहल से इंटर करने के तुरंत बाद 19 साल पहले उन्होंने मुंबई का रुख किया था। जावेद बताते हैं कि उनके सफर में परिवार का सहयोग और झारखंड की जड़ों का अनुशासन हमेशा उनके साथ रहा। प्रस्तुत हैं उनसे बातचीत के प्रमुख अंश: ‘जय बजरंगबली’ से हुई करियर की शुरुआत
अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष के बाद जावेद को पहला बड़ा ब्रेक सागर आर्ट्स प्रॉडक्शन के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘जय जय जय बजरंगबली’ में मिला, जिसमें उन्होंने ‘राजा यक्षराज’ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीवी व फिल्मों में लगातार काम करते गए। 18 टेलीविजन धारावाहिकों में किया काम
करियर के टर्निंग प्वाइंट पर बात करते हुए जावेद कहते हैं कि ‘देवों के देव महादेव’ धारावाहिक करने के बाद लोगों ने मुझे पहचानना शुरू किया। इसके बाद जब मैंने ‘जोधा अकबर’ किया, तो एक टेलीविजन एक्टर के रूप में इंडस्ट्री में मेरी जगह पक्की हो गई।’ जावेद अब तक 18 टेलीविजन धारावाहिकों, 2 फिल्मों (एनआरआई वाइव्स, हॉरर लव स्टोरी), 3 म्यूजिक एलबम और सौरव गांगुली के साथ एक मशहूर एड फिल्म में काम कर चुके हैं। झारखंड को फिल्म हब बनाना सपना
वर्तमान प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए जावेद ने बताया कि उनकी दो बड़ी फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह बहुत जल्द एक नई बड़े बजट की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनका सपना झारखंड को फिल्म हब बनाने का है। कहते हैं कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। यहां शूटिंग के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत और अनछुए लोकेशंस हैं। मेरा सपना है कि मैं अपने राज्य झारखंड में एक बेहतरीन फिल्म बनाऊं और इस दिशा में काम भी शुरू कर चुका हूं। राज्य सरकार द्वारा फिल्म इंस्टीट्यूट बनाने का फैसला बेहद सराहनीय है, इससे झारखंड के प्रतिभावान युवाओं के लिए बॉलीवुड का रास्ता आसान होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top