Last Updated:
अगर आप सहारनपुर में कम बजट में स्वादिष्ट खाना तलाश रहे हैं, तो यहां ₹10 की थाली से लेकर ड्राई फ्रूट समोसा, पिंडी छोले-भटूरे, कुल्हड़ कढ़ी-चावल और मशहूर चाट तक कई ऐसे फूड स्पॉट हैं, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग स्वाद का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं.
सहारनपुर जनपद खाने पीने की चीजों को लेकर दूर-दूर तक अपना स्वाद छोड़ती है. यहां पर अक्सर लोग अच्छा और सस्ता खाना खाना बेहद पसंद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सहारनपुर के वह कौन-कौन से फूड है जो कि सस्ता होने के साथ ही स्वाद में लाजवाब और उनको खाने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है.
खाने-पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़ता है. यहां पर आपको सस्ता और अच्छा खाना खाने को आसानी से मिल जाता है. लेकिन अगर बात मात्र ₹10 की करें तो हर कोई चाहेगा कि वह ₹10 में भरपेट खाना खाए, तो आज ऐसी ही लोकेशन हम आपको बताने जा रहे हैं जहां पर आपको मात्र ₹10 में भरपेट खाना मिलने वाला है.
सुबह 11:00 से और दोपहर 2:00 बजे तक इस फूड वैन के द्वारा खाना उपलब्ध कराया जाता है, फूड वैन के द्वारा प्रतिदिन एक ही तरह का खाना नहीं बल्कि मेन्यू के हिसाब से अलग-अलग तरह का खाना खिलाया जाता है. जिसमें कढ़ी चावल, छोले चावल, राजमा चावल, दाल चावल और भी कई तरह के भजन उपलब्ध कराए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गर्मी के मौसम में लोग चटपटी चीजों का अधिक सेवन करते हैं. उन्हें में से एक है ड्राई फ्रूट वाला समोसा जो की सहारनपुर में सिविल कोर्ट के सामने महेंद्र मूंछ के नाम से मशहूर समोसा सभी मौसम में खाना लोग काफी पसंद करते हैं. जो की ड्राई फ्रूट से भरा होने के साथ थी दाम में भी सस्ता है. महेंद्र कालडा ने इस दुकान की शुरुआत वर्ष 1964 में की थी. करीब 62 वर्ष से चल रही इस दुकान पर बनने वाला समोसा लोगों को खूब पसंद आती है. समोसे को बनाने में काजू, बादाम, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है जो की समोसे के स्वाद को और भी बढ़ा देता है जबकि कीमत मात्र ₹30 है.
अगर आप छोले भटूरे खाने के शौकीन हैं और सहारनपुर में छोले भटूरे सस्ते और सबसे स्वादिष्ट कहां पर बनते हैं. यह जानना चाहते हैं, तो चले आइये सहारनपुर के कोर्ट रोड पर. जहां पर आपको सिविल कोर्ट के ठीक सामने पिंडी छोले भटूरे के नाम से पिछले 60 साल पुरानी दुकान मिल जाएगी. पिंडी के छोले भटूरे खाने के लिए लोगों की रोजाना भारी भीड़ लगती है. छोले भटूरे लेने के लिए पहले टोकन लेना पड़ता है. फिर टोकन के बाद आपका नंबर आता है. वहीं, छोले भट्ट खाने के बाद हर कोई तारीफ करे बिना नहीं रह पाता है.
अगर आप कढ़ी चावल खाने के शौकीन हैं और सहारनपुर में जानना चाहते हैं कहां पर सबसे सस्ते और अच्छे कढ़ी चावल बनते हैं, तो चले आइये सहारनपुर के रेलवे रोड पर. जहां पर पाल्ली के मशहूर कढ़ी चावल आपको खाने के लिए मिल जाएंगे. खास बात यह है की कढ़ी चावल को मिट्टी की कुल्हड़ में दिया जाता है, जो कि उसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है. जबकि ₹50 का एक कुल्हड़ व्यक्ति के पेट को फुल कर देता है. लगभग 70 साल पुरानी इस दुकान पर दूर-दूर से लोग कढ़ी चावल खाने के लिए दोपहर के समय जरूर आते हैं.
चाट खाने के शौकीन लोग जो कि सस्ता और अच्छा चाट खाना चाहते हैं तो आज यह खबर उनके लिए खास होने वाली है. क्योंकि सहारनपुर में चाट तो विभिन्न स्थानों पर मिलता है लेकिन सस्ता और स्वादिष्ट चाट कहां पर मिलता है आज हम आपको बताएंगे. अगर आप चाट खाने की शौकीन है तो आपको सहारनपुर से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर कैलाशपुर में स्वादिष्ट और सस्ता चाट खाने को मिलेगा.
जहां पर प्रतिदिन कई प्रदेशों के लोग रुख कर इस चाट को खाना पसंद करते हैं. हम बात कर रहे हैं कैलाशपुर के फेमस शीतल चाट भंडार की, जहां पर हर चीज को बिना मिलावट के तैयार किया जाता है और दाम भी बेहद कम रखे गए हैं. ₹40 से लेकर 60 रुपए में आप फुल चाट खा सकते हैं. ज्यादातर लोग यहां पर चाट खाने के बाद अपने घर इस चाट को पैक करा कर फैमिली के साथ बैठकर खाना भी बेहद पसंद करते हैं.