Last Updated:
Nail Art & Extension Trend Increasing In Palamu: शादी के दिन मेकअप, मेहंदी, लहंगे के साथ अब पलामू की दुल्हनों की लिस्ट में एक और एलिमेंट जुड़ गया है और वो हे नेल आर्ट साथ ही नेल एक्सटेंशन करवाना. नाखूनों पर सुंदर डिजाइन बनाना अब उनके डी-डे का खास हिस्सा है. लंबे समय तक खराब न होने के कारण दुल्हनें इसे बेहद पसंद कर रही हैं.
पलामू. शादी-विवाह के सीजन में सभी दुल्हन चाहती हैं कि वे सबसे अलग और बेहद खूबसूरत दिखें. आकर्षक लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी और मेहंदी के साथ अब नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन भी ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा बन गया है. जहां हाथों में रची मेहंदी के साथ खूबसूरत नेल आर्ट दुल्हन की सुंदरता को और निखार देता है. यही वजह है कि इन दिनों ब्यूटी पार्लरों में नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन की मांग तेजी से बढ़ रही है.
नेल आर्ट से पहले साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
ब्यूटी एक्सपर्ट रिजवाना परवीन ने लोकल18 को बताया कि नेल आर्ट या नेल एक्सटेंशन कराने से पहले हाथों और नाखूनों की अच्छी तरह सफाई करना बेहद जरूरी है. हाइजीन का विशेष ध्यान रखने से संक्रमण और अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है. अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया, तो नाखूनों और त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए हमेशा प्रशिक्षित प्रोफेशनल से ही नेल आर्ट कराना चाहिए.
अपने नाखूनों पर भी करा सकते हैं परमानेंट नेल आर्ट
उन्होंने आगे बताया कि अगर आपके प्राकृतिक नाखून अच्छी लंबाई के हैं, तो उन पर भी परमानेंट नेल आर्ट कराया जा सकता है. यह लंबे समय तक टिकता है और बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, जिनके नाखून छोटे हैं, उनके लिए नेल एक्सटेंशन बेहतर विकल्प माना जाता है. सही देखभाल करने पर यह कई सप्ताह तक आकर्षक बना रहता है.
500 रुपये से शुरू होती है नेल आर्ट की कीमत
नेल आर्ट की शुरुआत लगभग 500 रुपये से होती है, जबकि नेल एक्सटेंशन का शुल्क 1000 रुपये से शुरू होता है. डिजाइन, मैटेरियल और फिनिशिंग के अनुसार इसकी कीमत बढ़ सकती है. एक बेहतरीन नेल आर्ट या नेल एक्सटेंशन तैयार करने में करीब एक से दो घंटे का समय लगता है, क्योंकि इसमें हर डिजाइन को बेहद बारीकी और धैर्य के साथ तैयार किया जाता है.
कई आकर्षक डिजाइन हैं उपलब्ध
वे बताती हैं कि इन दिनों दुल्हनों के बीच डेजी आर्ट, फ्लावर आर्ट, 3डी नेल आर्ट, क्रोम फिनिश, ब्लूमिंग आर्ट, एक्रिलिक नेल्स, स्टिकर नेल आर्ट समेत कई आधुनिक डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. हर डिजाइन को दुल्हन की ड्रेस, मेहंदी और ज्वेलरी के अनुसार तैयार किया जाता है, जिससे पूरा ब्राइडल लुक और भी आकर्षक दिखाई देता है. यही कारण है कि शादी के सीजन में नेल आर्ट अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि दुल्हन के संपूर्ण श्रृंगार का अहम हिस्सा बन चुका है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें