![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो की आमसभा सह विदाई समारोह शनिवार को चास स्थित मेफेयर ग्रीन रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा शैक्षणिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व महासचिव विश्वजीत पात्रा को उनके योगदान के लिए ससम्मान विदाई दी गई। वहीं सर्वसम्मति से पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास को सहोदया का नया महासचिव चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की अपेक्षा जताई। अध्यक्षता करते हुए सहोदया के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि शैक्षणिक उत्थान के लिए विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय आवश्यक है। उपाध्यक्ष पी. शैलजा जयकुमार ने संगठन की गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. गंगवार ने बिस्वजीत पात्रा को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं शॉल देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके समर्पित नेतृत्व और सहोदया के विकास में योगदान की सराहना की। बैठक में सीबीएसई की आगामी पहलों, विद्यार्थियों के समग्र विकास, क्षमता निर्माण, नेतृत्व विकास तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Source link