भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद ने खनिज संपदा के सही उपयोग की अपील की:झारखंड स्थापना दिवस...




जामताड़ा में सोमवार को दुलाडीह स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह हुआ। सांसद नलिन सोरेन, डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पहले अतिथियों ने झारखंड की महान विभूतियों और आंदोलनकारी महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड लंबे आंदोलन और संघर्ष के बाद अलग राज्य बना। राज्य गठन का मकसद लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के बेहतर अवसर देना था। इस आंदोलन में जामताड़ा और दुमका के लोगों ने भी सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित बनाने के लिए आदिवासी-मूलवासी समाज और जिला प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। राज्य के सभी 24 जिलों के लोगों को प्रशासन के साथ मिलकर विकास की दिशा तय करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है। इसका सही उपयोग कर आम लोगों तक लाभ पहुंचाना और राज्य का सर्वांगीण विकास करना जरूरी है। उन्होंने सभी से विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि उनकी कामना है कि जामताड़ा के लोगों को हर क्षेत्र में काम और अवसर मिले। जिले के लोग हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ें। समारोह में सांसद ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए अलग-अलग विभागों के स्टॉल देखे। भूमि संरक्षण विभाग ने चुने गए किसानों को ट्रैक्टर दिए। सांसद ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की टीमों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड की लोकसंस्कृति एवं सामाजिक विरासत को प्रस्तुत किया। आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जुगनू मिंज ने संगीतमय प्रस्तुति देकर समारोह को सांस्कृतिक रंग दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार एवं शिक्षक विद्यासागर ने किया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top