भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता थाने की जगह पहुंची ओझा-गुणी के पास, बोली-...


Last Updated:

जिस पुलिस का काम आम लोगों को भयमुक्त माहौल प्रदान करना और लोगों की सुरक्षा करना है जब उससे निर्दोष और पीड़ित आदमी को ही डर लगने लगे तो फिर इस पूरे पुलिस सिस्टम और इसके काम के तौर-तरीकों पर बड़े सवाल खड़े होते हैं. ऐसा ही मामला रांची से आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता न्याय पाने के लिए पुलिस और थाने की जगह ओझा और गुणी के पास भटक रही थी.

"पुलिस से लगता है डर" ओझा-गुणी के पास पहुंची सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताZoom

रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच तेज़ हो चली है. हटिया डीएसपी  के नेतृत्व में पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. मामले की जांच में ये चीजें सामने आई हैं कि महिला और उसके परिजनों को पुलिस से ज्यादा ओझा गुणी पर भरोसा था. 21 वी सदी में भी अंधविश्वास की जड़ें काफी मजबूत है और इस कारण ही 19 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला और परिजन पुलिस थाने जाने के बजाए ओझा गुणी के पास जा रहे थे. जब वहां से इंसाफ नहीं मिला तो थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है और महिला का मेडिकल सहित बयान दर्ज कराया गया है.

महिला के दर्ज कराए बयान से सामने आया कि महिला को अकेला पाकर तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को 19 नवंबर को अंजाम दिया गया. वहीं पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद सभी दो दिनों तक पुलिस थाने जाने के बजाए ओझा गुणी के पास दौड़ते रहे. इसके बाद जब वहां से आस टूटी तो महिला तुपुदाना ओपो पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई.

मामले में पीड़िता ने बताया कि पुलिस थाने से पहले ही किसी तरह से अपराधियों की पहचान हो जाए इस कारण ओझा गुणी के पास गई थी. महिला ने बताया कि पुलिस के पास जाने से डर लगता है. महिला का कहना है उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं और पुलिस थाने में बगैर पैसों के कुछ होता नहीं है. यही वजह रही कि ओझा गुणी के पास जाना उन्होंने बेहतर समझा लेकिन जब वहां से थक हार गई तो पुलिस थाने पहुंची.

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले की पड़ताल में जुटी है. हालांकि, अब तक पुलिस के हांथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है लेकिन, मामले में ये जरूर कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. मामले को लेकर हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पीड़िता के बयान के अनुसार पुलिस जांच में जुटी है. उन्होंने भी बताया कि पुलिस थाने आने से पहले महिला और उसके परिजन ओझा गुणी के पास गए थे.

बहरहाल ओझा गुणी के पास महिला का जाना बताता है कि पुलिस का लोगों से जो जुड़ाव होना चाहिए वो अब तक नहीं हुआ. स्मार्ट पुलिसिंग की बात तो अधिकारी करते हैं लेकिन, थाने लेवल पर जो स्थिति होनी चाहिए वो अब तक नहीं सुधरी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top