भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिमडेगा : 13 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप और स्कॉर्पियो...




भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले में गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। 13 गौवंशीय पशु बरामद किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप और स्कॉर्पियो जब्त की गई। इंस्पेक्टर इजी बागे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 4 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सफेद रंग के पिकअप में गौवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पिकअप के आगे काले रंग की स्कॉर्पियो चल रही है। स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बासेन महतो टोली के पास वाहन जांच अभियान चलाया। सामने से आ रही काली स्कॉर्पियो और सफेद पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों में सवार लोग भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा किया। दो लोगों को पकड़ लिया। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली। वाहन में 13 गौवंशीय पशु मिले। सभी पशु क्रूरतापूर्वक बांधकर लादे गए थे। पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सीजी 13 बीके 3503 जब्त की। स्कॉर्पियो सीजी 13 बीएल 6567 भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महताब खान उर्फ नूतन 23 वर्ष, पिता स्व. इसाक खान, निवासी साईटांगर टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर के रूप में हुई। दूसरे आरोपी सगीर खान उर्फ सोनू खान 35 वर्ष, पिता शमीम खान, निवासी दर्रापाड़ा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर के हैं। मामले में केरसई थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 4 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5)/3(5) लगाई गई है। झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 12(1)(2)(3) जोड़ी गई है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(D)(F) भी लगाई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी या पशु क्रूरता से जुड़ी कोई भी सूचना नजदीकी थाना या पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सिमडेगा| जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 282 किलोग्राम जावा महुआ और 16 लीटर महुआ शराब नष्ट की। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के साथ छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top