सिमरिया प्रखंड के बड़गांव निवासी शिवसागर उपाध्याय के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह शुक्रवार को बड़गांव पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिवंगत की पत्नी एवं बच्चों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि चालक शिवसागर उपाध्याय की 8 दिनों पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। सांसद की ओर से दी गई आर्थिक सहायता से परिजनों को तत्काल राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस परिवार के लिए वे सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने चतरा के सुदूरवर्ती चोपे पंचायत के बड़गांव की कई समस्या से अवगत हुए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय आदि थे।
Source link