भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला की बेटियों ने दिल्ली में लहराया परचम, सांसद ने दी बधाई



नई दिल्ली स्थित डा बीआर अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही गुमला की बेटियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम मिजोरम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गुमला की बच्चियों ने ट्रॉफी जीतकर पूरे क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है यह हमारे आदिवासी समाज की बेटियों के हौसले, संघर्ष और प्रतिभा की जीत है। उन्होंने कहा कि गुमला और लोहरदगा की धरती फुटबॉल की धरती है। यहां की बेटियां अब दिल्ली तक झंडा गाड़ रही हैं। इन सभी बच्चियों, संट पैट्रिक स्कूल गुमला के शिक्षकों, उनके कोच और परिवार को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि इन बच्चियों को और बेहतर सुविधा और मंच मिले ताकि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top