भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग की पकरी-बरवाडीह को लगातार दूसरी बार 5 स्टार रेटिंग, देश में...


Last Updated:

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग की पकरी-बरवाडीह कोयला खदान ने देशभर में एक बार फिर अपनी बेहतर खनन व्यवस्था का लोहा मनवाया है. खास बात यह है कि देश की 5 स्टार रेटिंग वाली खदानों में पकरी-बरवाडीह लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हजारीबाग: पकरी-बरवाडीह को मिली 5 स्टार रेटिग, देश में फिर बनी नं.-1 कोयला खदानZoom

हजारीबाग की पकरी-बरवाडीह को लगातार दूसरी बार 5 स्टार

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पकरी-बरवाडीह कोयला खनन परियोजना देश की प्रमुख ओपन-कास्ट कोयला खदानों में शामिल है. यहां से निकाला गया कोयला NTPC के बिजली संयंत्रों तक पहुंचता है. यानी बड़कागांव देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. अब इसी संयंत्र ने पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार खनन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है. दरअसल, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) की ओर से कंपनी की तीन ओपन कास्ट कोयला खदानों को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है. इनमें झारखंड की पकरी-बरवाडीह कोयला खदान शामिल हैं. देशभर की फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त खदानों में झारखंड की पकरी-बरवाडीह कोयला खदान लगातार दूसरे वर्ष पहले स्थान पर रही.

सुरक्षित और जिम्मेदार खनन में बड़ी उपलब्धि

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला नियंत्रक संगठन की स्टार रेटिंग में पकरी-बरवाडीह को 5 स्टार मिले हैं. NTPC Mining Limited की तीन ओपन-कास्ट कोयला खदानों को इस साल 5 स्टार रेटिंग मिली है. इनमें पकरी-बरवाडीह के अलावा ओडिशा की दुलंगा और छत्तीसगढ़ की तलाईपल्ली खदान शामिल हैं. बता दें कि 5 स्टार रेटिंग मिलना खदान में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सतत खनन, तकनीकी प्रबंधन और बेहतर कार्यप्रणाली जैसे मानकों पर किए गए काम की मान्यता है.

लगातार दूसरे साल नंबर-1

पकरी-बरवाडीह की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि खदान ने लगातार दूसरे साल देश की 5 स्टार रेटिंग वाली खदानों में पहला स्थान प्राप्त किया है. इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 के मूल्यांकन में भी पकरी-बरवाडीह को 5 स्टार रेटिंग मिली थी और वह सूची में पहले स्थान पर रही थी. 2024-25 के मूल्यांकन में भी उसने अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है. NTPC Mining Limited की अन्य दो खदानों ने भी इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है. ओडिशा की दुलंगा खदान 5 स्टार रेटिंग वाली खदानों में पांचवें और छत्तीसगढ़ की तलाईपल्ली आठवें स्थान पर रही. दुलंगा को लगातार छठे साल 5 स्टार रेटिंग मिली है.

खनन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

बता दें कि कोयला मंत्रालय के अधीन कोयला नियंत्रक संगठन हर साल देश की कोयला और लिग्नाइट खदानों का मूल्यांकन करता है. स्टार रेटिंग का उद्देश्य केवल कोयला उत्पादन को देखना नहीं है. इसके तहत खदानों में सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण प्रबंधन, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, श्रमिक कल्याण, तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर खनन पद्धतियों जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. कोयला मंत्रालय के स्टार रेटिंग कार्यक्रम का उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षित और जिम्मेदार कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है. पकरी-बरवाडीह के खनन अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित और आधुनिक तकनीक के साथ कोयला उत्पादन करना उनकी प्राथमिकता है.

NTPC के बिजली उत्पादन में कोयले की अहम भूमिका

यहां यह भी बता दें कि NTPC देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनियों में शामिल है और उसकी कोयला खदानों से मिलने वाला ईंधन उसके ताप विद्युत संयंत्रों की जरूरत पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. NTPC की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार उसकी परिचालन कोयला खदानों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 22 से अधिक ताप विद्युत संयंत्रों को 140 मिलियन टन से ज्यादा कोयला उपलब्ध कराया. इसी अवधि में पकरी-बरवाडीह से कोयला उत्पादन 16.31 मिलियन टन से बढ़कर 17.39 मिलियन टन रहा.

हजारीबाग की खदान ने बढ़ाया जिले का गौरव

पकरी-बरवाडीह को लगातार दूसरी बार देश की नंबर-1 5 स्टार ओपन-कास्ट कोयला खदान का दर्जा मिलना हजारीबाग के लिए भी बड़ी उपलब्धि है. यह सम्मान बताता है कि कोयला उत्पादन के साथ सुरक्षा, पर्यावरण और तकनीकी प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले समय में भी इस खदान से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान जारी रहने की उम्मीद है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top