भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में एक रात में चार बंद घरों में चोरी:लाखों की संपत्ति,...




हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में चोरों ने एक ही रात में चार बंद घरों को निशाना बनाया। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो गए। सूचना मिलने पर टाटीझरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात शैलेंद्र मोहन, सुरेंद्र कुमार सिंह, बिन्देश्वरी सिंह और लक्ष्मण यादव के घरों में हुई। शैलेंद्र मोहन और सुरेंद्र कुमार सिंह सगे भाई हैं। शैलेंद्र मोहन हजारीबाग में रहते हैं, जबकि सुरेंद्र कुमार सिंह धनबाद में। दोनों के पैतृक घर बंद थे। बिन्देश्वरी सिंह भी हजारीबाग में रहते हैं और उनका घर भी घटना के समय बंद था। इसी तरह, लक्ष्मण यादव का मकान भी उनके बाहर होने के कारण बंद था। चोरों ने इन्हीं बंद और सुनसान घरों को निशाना बनाया। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि चोर घरों से लाखों रुपए मूल्य के आभूषण, नकदी, घरेलू सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए हैं। सभी पीड़ितों ने टाटीझरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने एक साथ चार घरों में चोरी होने पर पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top