भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में सगे भाई ने बहन से किया रेप:माता-पिता के देहांत के...




हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक सगे भाई द्वारा बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीती रात वह अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। उसका पति दवा लेने बड़कागांव गया हुआ था। वारदात के वक्त पति नहीं था घर पर
इसी दौरान उसका सगा भाई अनुज कुमार घर आया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, माता-पिता की मृत्यु के बाद पीड़िता ही अपने भाई का पालन-पोषण कर रही थी। उसने भाई को अपने साथ रखा और उसकी देखभाल की थी। टीपी-5 के पास छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल जांच और प्रारंभिक साक्ष्यों से घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी को नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top