भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में साधु के भेष में ठगी, 3 गिरफ्तार:महिला से ठगा सोने...




हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू में एक महिला से साधु के भेष में सोने के जेवर ठगकर फरार हुए तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगे गए सोने के जेवर और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। सदर हजारीबाग के एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि 8 जून 2026 को हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि तीन व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर आए और धार्मिक बातों में उलझाकर उनकी पत्नी से सोने का जेवर (जीतिया) ठगकर फरार हो गए। पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध साधु एक ऑटो में सवार होकर भाग रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षितिज अस्पताल के पास वाहन की घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके जवाब संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी में गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का जीतिया, मोती लगा माला और सोने जैसे दिखने वाले सात छोटे-छोटे लॉकेट बरामद हुए। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र निवासी मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top