भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में 25 लाख के जेवर की चोरी:बाइक की डिग्गी से गहने...




हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में बुधवार रात एक जेवर व्यवसायी की बाइक की डिग्गी से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। अज्ञात अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूजी गांव निवासी अलखदेव पोद्दार महाराजगंज में सुधा जेवर नाम से अपनी दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वे दुकान बंद करने की तैयारी में थे। गहनों से भरा बैग निकाल हुआ फरार अलखदेव पोद्दार ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ कीमती आभूषण एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। जैसे ही उन्होंने बाइक खड़ी की और दुकान का शटर गिराने के लिए मुड़े, काले रंग की अपाची बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचा। अपराधी ने तुरंत डिग्गी खोली, गहनों से भरा बैग निकाला और इटखोरी की दिशा में फरार हो गया। घटना के बाद व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुका था। सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना कर पीड़ित व्यवसायी का बयान दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस महाराजगंज बाजार और इटखोरी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के मार्ग का पता चल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। सीडीपीओ अजीत कुमार विमल ने अपील की है कि व्यवसायी और आम नागरिक बड़ी रकम या कीमती सामान ले जाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या बाइक सवार की गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top