हटिया थाना क्षेत्र से घर छोड़कर भागी 16 वर्षीय किशोरी को परिजनों की सूझबूझ और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण सकुशल बरामद कर िलया गया। मां की डांट से नाराज घर छोड़कर गई किशोरी कानपुर से बरामद हुई है। बीते 15 जून की शाम वह घर से नाराज होकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। तलाश के दौरान परिजनों को एक रेलवे टिकट मिला, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। परिजनों ने बिना समय गंवाए इसकी जानकारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को दी। तकनीकी सहायता के आधार पर किशोरी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिली।
Source link