भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘हमेशा आपकी ढाल बनकर रहेंगे’, मुस्लिम समुदाय को साधने में जुटी DMK,...


होमताजा खबरदेश

मुस्लिम समुदाय को साधने में जुटी DMK, बागियों पर उदयनिधि ने कसा तीखा तंज

Last Updated:

तमिलनाडु की राजनीति में अल्पसंख्यक वोटों की सियासत तेज होती दिखाई दे रही है. इसी बीच डीएमके के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए साफ कहा कि उनकी पार्टी अल्पसंख्यकों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बनी रहेगी.

ख़बरें फटाफट

मुस्लिम समुदाय को साधने में जुटी DMK, बागियों पर उदयनिधि ने कसा तीखा तंजZoom

उदयनिधि स्टालिन ने अपलसंख्यकों की हर तरह से मदद करने का भरोसा दिया है.

चेन्नई. तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा के लिए द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि पार्टी बांटने वाली राजनीति का विरोध करती रहेगी और इन समुदायों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए दृढ़ रहेगी. उन्होंने कहा कि डीएमके और अल्पसंख्यकों के बीच का रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका है और इसे राजनीतिक मकसद से चलाए गए अभियानों से कमजोर नहीं किया जा सकता.

थिरुवेरकाडु में डीएमके मुख्यालय के सचिव ‘थुरईमुगम’ काजा की पोती की शादी के रिसेप्शन में लोगों को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पार्टी हमेशा अल्पसंख्यक समुदायों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी. उन्होंने कहा कि डीएमके के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत और सबको साथ लेकर चलने का नजरिया उसकी राजनीति के केंद्र में है.

विपक्ष के नेता ने बिना किसी का नाम लिए पूर्व सहयोगियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘कुछ लोग कुर्सी (सोफा) मिलते ही हमें छोड़कर चले गए’, लेकिन वफादार पार्टी कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य हर राजनीतिक चुनौती के समय डीएमके के साथ मजबूती से खड़े रहे.

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि अल्पसंख्यकों का अटूट समर्थन लोगों के साथ पार्टी के मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को दिखाता है. उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर गलत जानकारी फैलाकर बंटवारा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, लेकिन कहा कि ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी. उन्होंने कहा, “चाहे कोई भी हमें अलग करने की कोशिश करे या बदनामी फैलाए, डीएमके हमेशा अल्पसंख्यकों और मुस्लिम समुदाय के लिए एक सुरक्षा कवच बनी रहेगी.”

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन लोगों के साथ खड़े रहेंगे, तमिलनाडु के हितों की रक्षा करेंगे और मुश्किल समय में मजबूत नेतृत्व देंगे. उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि वे इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, क्योंकि उनके पिता एमके स्टालिन, जिन्हें मूल रूप से इसमें शामिल होना था, नहीं आ सके.

इस कार्यक्रम में राजनीतिक सौहार्द का एक दुर्लभ नजारा भी देखने को मिला, जब उदयनिधि स्टालिन ने व्यक्तिगत रूप से ‘नाम तमिलर काची’ (एनटीके) के मुख्य समन्वयक सीमन को अंदर तक पहुंचाया. सीमन शादी में मेहमानों में शामिल थे. यह राजनीतिक मतभेदों के बावजूद बने सौहार्दपूर्ण माहौल को दर्शाता है. ‘थुरईमुगम’ काजा के डीएमके के साथ लंबे जुड़ाव को याद करते हुए विपक्ष के मौजूदा नेता ने 1989 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों का एक किस्सा सुनाया.

काजा उस समय एआईएडीएमके के उम्मीदवार थे और हार्बर सीट से डीएमके के दिवंगत नेता एम. करुणानिधि के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे. उन्‍होंने वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही करुणानिधि को व्यक्तिगत रूप से माला पहनाकर बधाई दी थी. यह कदम चुनावी प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद राजनीतिक शिष्टाचार को दर्शाता था. उन्होंने बताया कि बाद में काजा डीएमके में शामिल हो गए और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक बन गए.

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अक्सर काजा और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूची एस. मुरुगन को डीएमके मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ के ‘दो स्तंभ’ बताते हैं, जो पार्टी के प्रति उनकी अटूट सेवा को सम्मान देने का तरीका है. शादी में डीएमके के वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इससे उधयनिधि स्टालिन को एक बार फिर अल्पसंख्यक कल्याण के प्रति डीएमके सरकार की प्रतिबद्धता और तमिलनाडु में समावेशी और धर्मनिरपेक्ष शासन बनाए रखने के वादे को दोहराने का मौका मिला.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top