सिमडेगा | गोवंशीय पशु के अवैध वध एवं मांस बिक्री के मामले में बांसजोर पुलिस ने फरार चल रहे एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सिहारजोर सुरीन टोली के पास दाउद कंडुलना समेत कुछ लोगों द्वारा गौवंशीय पशु का वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर आठ अगस्त की सुबह जामडीह नदी के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही कुछ लोग नदी और जंगल का लाभ उठाकर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान जोहन सुरीन (59 वर्ष), पिता स्व. मानुएल सुरीन, निवासी सिहारजोर सुरीन टोली, बांसजोर ओपी क्षेत्र को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि जिले में तस्करी और अवैध वध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
Source link