भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गले पर नाग का टैटू, कंधे पर 40 किलो की कांवर… अनोखा...


Last Updated:

Bokaro News: गले में नाग का टैटू और कंधे पर 40 किलो की कांवड़ लेकर धनबाद के बाघमारा निवासी राकेश मोदक चिड़का धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं. महादेव को अपना गुरु मानने वाले राकेश पिछले 5 साल से चिड़का धाम की यात्रा कर रहे हैं और 2 साल से 40 किलो की खास कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. सावन का महीना आते ही बोकारो के दामोदर ब्रिज पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है, जहां पश्चिम बंगाल के चिड़का धाम में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं. इस भीड़ में कई ऐसे शिवभक्त भी नजर आते हैं, जिनकी भक्ति का अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. ऐसे ही इस बार धनबाद के बाघमारा निवासी राकेश मोदक अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. राकेश भगवान शिव के ऐसे भक्त हैं, जिन्होंने महादेव की भक्ति से प्रेरित होकर अपने गले पर नाग का टैटू बनवाया है. इतना ही नहीं, वह करीब 40 किलो वजन की विशेष कांवड़ लेकर बोकारो के दामोदर ब्रिज से चिड़का धाम तक पैदल यात्रा पर निकले हैं.

5 सालों से कर रहे हैं यात्रा
खास बातचीत में राकेश ने बताया कि वह पिछले करीब 5 सालों से चिड़का धाम की यात्रा कर रहे हैं. वहीं पिछले 2 सालों से वह 40 किलो की विशेष कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं और इसी आस्था से प्रेरित होकर करीब 4 साल पहले उन्होंने अपने गले पर नाग का टैटू बनवाया था.

यात्रा के दौरान राकेश बोकारो के दामोदर ब्रिज से जल उठाते हैं और उसे पैदल चिड़का धाम पहुंचाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं. करीब 40 किलो की कांवड़ को लेकर पैदल चलना आसान नहीं है, लेकिन महादेव के प्रति आस्था उन्हें लगातार आगे बढ़ने की हिम्मत देती है.

दोस्त भी करते हैं मदद
इस कठिन यात्रा में राकेश अकेले नहीं हैं. उनके मित्र विशाल मोदक, शंभू मोदक और अभिषेक भी यात्रा में उनका साथ दे रहे हैं और कांवड़ यात्रा पूरी करने में उनकी मदद कर रहे हैं. राकेश का कहना है कि भोले बाबा अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं. उनके मन में भी कुछ मनोकामनाएं हैं, जिन्हें लेकर वह इस बार कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. उन्हें विश्वास है कि महादेव उनकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top