भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरमू नदी की होगी विशेष सफाई:नगर निगम की अपील- हरमू नदी में...




अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने सोमवार को हरमू नदी और लालपुर-कोकर मार्ग स्थित वेंडर मार्केट का निरीक्षण कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉनसून से पहले नदी में विशेष सफाई अभियान चलाने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हरमू नदी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिक सफाई मित्रों की तैनाती के साथ आधुनिक मशीनों से वर्षों से जमा प्लास्टिक, गाद व अन्य कचरा हटाने का निर्देश दिया। उद्यान शाखा को नदी किनारे बागवानी कर क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ाने और नदी का प्राकृतिक प्रवाह बहाल करने को कहा। लोगों से नदी में कचरा या गंदा पानी नहीं डालने की अपील भी की। लालपुर- कोकर मार्ग स्थित वेंडर मार्केट के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे से अवैध ठेला-खोमचा हटाकर यातायात सुगम बनाने को कहा गया। बाजार सड़क के किनारे नहीं लगे, इसका ध्यान रखने का निर्देश अपर नगर आयुक्त ने दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार चेतावनी दें, लेकिन दोबारा दुकान लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। केवल सामान जब्त करने से कुछ नहीं होता। इस दौरान अभियंता, नगर प्रबंधक और अन्य कर्मी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top