भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरी मूंग चाट! अंकुरित मूंग-चना, खीरा-टमाटर और 3 चटनी से बने प्रोटीन...


होमफोटोलाइफ़फूड

हरी मूंग चाट! अंकुरित मूंग-चना, खीरा-टमाटर और 3 चटनी से बने प्रोटीन भंडार

Last Updated:

Hari Moong Chaat Recipe: रांची में खासतौर हरी मूंग की एक बहुत ही स्वादिष्ट चाट बनाया जाता है, जो लोकल लोग और लेबर क्लास के लोग खूब पसंद करते हैं. दरअसल, जो अंकुरित हरी मूंग होती है, जिसमें दो-तीन तरह की चटनी, आलू, दो-तीन तरह के मसाले यह सारी चीजें मिलाकर चाट बनाया जाता है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटी होता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इस चाट की दूसरी सबसे खास बातहै कि यह प्रोटीन का भी भंडार है. क्योंकि, अंकुरित चने और मूंग में प्रोटीन अच्छे खासे मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में इसे खाने से पेट भी भरता है और आपके शरीर में ताकत दिनभर बनी रहती है. इसे बनाने के लिए आपको हरी मूंग लेना है और उसको रातभर फुला लेना है .

जहां इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें, तब तक, जब तक यह पूरी तरह अंकुरित ना हो जाए. इस चाट को बनाते हुए रांची की लोकल गृहिणी प्रियंका बताती हैं कि इसको बनाने के लिए सबसे पहले जब हरी मूंग अंकुरित हो जाए तो थोड़ा सा फुला हुआ चना भी मिला दें.

फिर थोड़ा खीरा, टमाटर, प्याज यह सब बारीक कटा हुआ मिला दें. इसमें चाट मसाला, नमक, नींबू यह सब डाल के बढ़िया से मिलाएं. फिर अगर आपके पास इमली की मीठी चटनी है या फिर खजूर की चटनी है तो थोड़ा सा वह भी डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आपके पास अगर धनिया पत्ता की चटनी है. धनिया पत्ता, पुदीना और टमाटर डालकर जो चटनी बनती है. वह वाली चटनी थोड़ी सी डालना है. इन सभी को डालकर आपको अच्छे से मिला लेना है. लीजिए बनकर तैयार है आपका केवल दो स्टेप में ही एकदम चटपटा खट्टा मीठा चाट खाने में क्या टेस्टी लगती है.

हालांकि आप यह चटनी नहीं डालना चाहते तो कोई दिक्कत नहीं है. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. क्योंकि, कई लोग यह पसंद नहीं करते हैं. उन्होंने बताया इस चाट की सबसे खास बात यह है कि एक तो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.

दूसरी बात लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा. साथ ही आपके शरीर में फुर्ती रहेगी और कई बार तो लोग वजन कम करने के लिए भी खाते हैं. अगर वजन कम करके खाना है तो फिर इसमें चाट मसाला ना डालें और अधिक चटनी का प्रयोग ना करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top