भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हल्दी-मेहंदी में दुल्हन की सुंदरता निखार देता है यह आइटम, फोटो-वीडियो भी...


Last Updated:

उन्होंने आगे कहा कि हल्दी और मेहंदी प्लैटर भी खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ये प्लैटर न सिर्फ रस्मों को व्यवस्थित बनाते हैं, बल्कि सजावट में भी चार चांद लगा देते हैं. इससे दुल्हन मात्र 500 रुपए में तैयार हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि ग्राहकों के लिए कस्टमाइज प्लैटर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे वे….

ख़बरें फटाफट

पलामू: शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजारों की रौनक देखते बनती है. खासकर हल्दी-मेहंदी रस्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अब आधुनिकता का तड़का भी जुड़ गया है, जिससे इन रस्मों को और खास और यादगार बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में पलामू जिले के बजाए बाजार में इन दिनों फ्लावर ज्वेलरी की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. जिससे दुल्हन अपने शादी को और खास बना रही है.

दरअसल, दुल्हनें अब पारंपरिक गहनों के साथ-साथ हल्दी और मेहंदी समारोह के लिए आर्टिफिशियल फूलों से बने आकर्षक आभूषणों को प्राथमिकता दे रही हैं. इन फूलों से सजने-संवरने के बाद फोटो-वीडियो काफी आकर्षक हो जाते हैं. दुल्हन और उनके दोस्त-परिजन इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं. इसके लिए मांग टीका, कर्णफूल, गले का सेट, हाथों के बाला और हाथफूल जैसे कई आइटम बाजार में आते हैं. ये पूरी तरह फूलों से तैयार किए जाते हैं और दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं. यह पलामू जिले के मेदिनी नगर शहर के बीचों बीच स्थित रूप रंग, नैनं श्रृंगार स्टोर और क्यूट स्माइल समेत अन्य दुकानों में आसानी से मिल जाता है.

रूप रंग दुकान के संचालक राजीव कुमार ने बताया कि हल्दी मेहंदी रश्म को लेकर लोगों में खास डिमांड फ्लावर ज्वेलरी सेट की है. इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है. यही कारण है कि इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. हल्दी-मेहंदी जैसे कार्यक्रमों में पीले वस्त्रों के साथ इन रंग-बिरंगे फूलों के गहनों का संयोजन बेहद आकर्षक लगता है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो के जरिए खूब साझा कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हल्दी और मेहंदी प्लैटर भी खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ये प्लैटर न सिर्फ रस्मों को व्यवस्थित बनाते हैं, बल्कि सजावट में भी चार चांद लगा देते हैं. इससे दुल्हन मात्र 500 रुपए में तैयार हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि ग्राहकों के लिए कस्टमाइज प्लैटर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे वे अपनी पसंद और थीम के अनुसार सजवा सकते हैं. इनकी शुरुआती कीमत लगभग 200 रुपये बताई जा रही है.

शादी वाले घर की सजावट के लिए ‘शादी वाला घर’ बोर्ड, डेकोरेशन आइटम्स और चूड़ा में फोटो कस्टमाइज जैसी सुविधाएं भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. इन नई और आकर्षक तैयारियों के चलते पलामू का बाजार पूरी तरह से शादीमय हो गया है. बदलते ट्रेंड के साथ लोग अब हर छोटी रस्म को खास बनाने में जुटे हैं, जिससे शादी समारोह और भी यादगार बन सके. इससे बाजार भी बढ़ता है और लोगों को रोजगार भी मिलता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top