भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हीट वेव या किसी गंभीर बीमारी का असर, पशुओं के नाक से...


होमताजा खबरकृषि

पशुओं के नाक से खून आना, हीट वेव का असर या दूसरी बीमारी का लक्षण, जानें बचाव

Last Updated:

पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि नाक से खून आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है, जिसके कई कारण हो सकते हैं सबसे प्रमुख कारण हीट स्ट्रेस और लू है, जिसमें नाक के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और कई बार फटने से खून बहने लगता है. इसके अलावा पशुओं के बीच आपसी झगड़े या चोट लगने से भी नाक से रक्तस्राव हो सकता है. अन्य गंभीर कारणों में…

ख़बरें फटाफट

कैलाश कुमार गोप/बोकारो: गर्मियों के दिनों मे तेज धूप-गर्मी और लू के कारण शरीर का तापमान भी बिगड़ जाता है. यही वजह है कि डॉक्टर और बड़े-बुजुर्ग दोपहर में घर से निकलने के लिए मना करते हैं. इससे कई बार लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं. जैसे तेज ठंड से लोगों का हार्ट काम करना बंद कर देता है इसी तरह ज्यादा गर्मी में भी हार्ट दिक्कत कर सकता है. गर्मी इस कदर है कि थोड़ा भी लापरवाही हुई तो लोगों के और बच्चों के नाक से खून निकलने लगता है. इंसानों के साथ ही जानवरों में भी खासतौर से गाय भैंस में नाक से खून बहने की समस्या देखने को मिलती है.इससे पशुपालक काफी परेशान हो जाते हैं. इस बारे में बोकारो चास पेट क्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने गर्मियों में पशुओं के नाक से खून बहने की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि गाय या भैंस के नाक से खून आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है, जिसके कई कारण हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि सबसे प्रमुख कारण हीट स्ट्रेस और लू है क्योंकि अधिक गर्मी के कारण नाक के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और नस फटने से खून बहने लगता है.

इसके अलावा पशुओं के बीच आपसी झगड़े या चोट लगने से भी नाक से रक्तस्राव हो सकता है. इसकी पहचान पशुपालक आसानी से कर सकते हैं. तीसरा कारण बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण है. इससे होने वाली कुछ बीमारियों में भी रक्त स्त्राव देखने को मिलता है.

चौथा कारण परजीवी होते हैं, जो घास चरने के दौरान नाक में प्रवेश कर घाव बना देते हैं और गंभीर स्थिति में घाव के बड़ा होने के कारण लगातार नाक से रक्तस्राव होता है. कई बार लापरवाही के कारण अधिक खून बह जाने से पशु की मृत्यु भी हो जाती है.

पांचवां कारण है नाक में गांठ या ट्यूमर होना है, जिससे घाव बढ़ने पर बार-बार खून बहने लगता है. इसलिए लगातार अंतराल में पशुचिकित्सक से पशु के स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं.

ऐसे में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर सबसे पहले पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और जरूरी होने पर सबसे पहले ठंडा पानी और साफ कपड़ा गाय के नाक के सामने रखना चाहिए. इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और खून बहना कम होता है. इसके साथ ही पशु का सिर हल्का ऊपर रखना चाहिए ताकि रक्तस्राव कम हो.

पशु को लू और धूप से बचाने के लिए छायादार और ठंडे स्थान का चयन करें और पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराएं और संतुलित और पौष्टिक चारा दें, ताकि पशु जल्द स्वस्थ हो सके.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top