भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

होप व जीव दया फाउंडेशन ने सहायता सामग्री बांटी




होप व जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त बैनर तले शनिवार को जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से राहत व सहायता सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 175 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन, 126 बच्चों के बीच 2 सेट पोशाक व 1 सेट सैंडल का वितरण सेन्हा प्रखंड के कुंदगडी व बरही टंगरा टोली, लोहरदगा प्रखंड के खखपरता, हेंदलासो व हरिहरपुर और किस्को प्रखंड के सेमरडीह बिरहोर बस्ती में किया गया। वहीं बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन में सहयोग प्रदान करना तथा बच्चों को आवश्यक पोशाक उपलब्ध कराकर उनके आत्मसम्मान और बेहतर जीवन की दिशा में सहायता करना है। होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों और बच्चों तक आवश्यक सहयोग पहुंचाया जाए तथा सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। वहीं लाभार्थियों ने कहा कि इस प्रकार की सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिलती है। मौके पर संध्या कुमारी, आरती देवी, उषा उरांव, विष्णु महली, गीता बिरहोर, उज्ज्वल कुशवाहा, अरविंद वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top