Last Updated:
Best school in Jamui: जमुई मसूरी का वुडस्टॉक स्कूल देश के गिने-चुने स्कूलों में से एक है. यहां की सुविधाएं हर किसी को प्रभावित करती हैं. लेकिन जमुई में भी एक ऐसा ही स्कूल है. जिसे जमुई का वुडस्टॉक स्कूल कहा जाता है. यहां बच्चों को ऐसी सुविधाएं मिलती है, जो हर मां-बाप अपने बच्चों को दिलवाना चाहते हैं.
अगर आप भी अपने बच्चों को किसी अच्छे स्कूल में पढ़वाना चाहते हैं, या आपकी भी ख्वाहिश है कि आपके बच्चे किसी ऐसे विद्यालय में पढ़ें, जहां उनको पढ़ाई के साथ-साथ और भी कई तरह की चीजों के बारे में सिखाया जा सके. तो आप अपने बच्चों का एडमिशन जमुई के अशोका पब्लिक स्कूल में करवा सकते हैं.
जमुई जिले के जमुई-सिकंदरा मार्ग पर स्थित यह स्कूल अपने सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कोई और भी तरह की चीजें सिखाई जाती है. जिनमें उनके पर्सनल ग्रोथ, ग्लोबल सिटीजनशिप इत्यादि के बारे में भी ध्यान रखा जाता है. उन्हें एनवायरमेंटल इनीशिएटिव, सोशल वेलफेयर इत्यादि की जानकारी दी जाती है.
इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक, डांस, सिंगिंग, स्विमिंग, स्पोर्ट्स इत्यादि के बारे में सिखाया जाता है. अगर आपका बच्चा आर्टिस्ट बनना चाहता है तो उन्हें उसकी भी पढ़ाई विद्यालय परिसर में ही करवाई जाती है. अगर आप अपने बच्चों का एडमिशन यहां करवाते हैं, तो आपका बच्चा किसी भी क्षेत्र में आगे पढ़ना चाहे वह उसकी पढ़ाई इसी स्कूल में कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर बात विद्यालय के फी स्ट्रक्चर की, करें तो यहां एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. अलग-अलग कक्षाओं में बच्चों का एडमिशन होता है. आप अपने बच्चों का एडमिशन प्री नर्सरी, नर्सरी, केजी में करवा सकते हैं. ग्रेड 1 से 7 में आप अपने बच्चों के एडमिशन करवा सकते हैं. साथ ही ग्रेड 8 में आप अपने बच्चों का एडमिशन करवा सकते हैं.
अगर फीस की बात करें तो रजिस्ट्रेशन के तौर पर आपको 500 रुपए देने होंगे. प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी में बच्चों के एडमिशन के लिए 15 हजार रुपए की फीस चुकानी पड़ेगी. ग्रेड 1 से 7 तक में एडमिशन के लिए 15 हजार रूपए की फीस जमा करनी होगी. जबकि ग्रेड 8 में एडमिशन के लिए 18 हजार रुपए की फीस जमा करनी होगी. यह पैसे नॉन रिफंडेबल हैं.
इसके साथ ही आपको कॉशन मनी के तौर पर 5 हजार रूपए जमा करना होगा, जो नॉन रिफंडेबल होगा. अगर विद्यालय के ट्यूशन फी की बात करें तो प्री नर्सरी और केजी के लिए 2950 रुपए प्रतिमाह की फीस लगती है. ग्रेड 1 से 3 के लिए 3250 रुपए प्रतिमाह की फीस लगती है. ग्रेड 4 से 6 के लिए 3550 रुपए और ग्रेड 7 से 8 के लिए 3950 रुपए प्रतिमाह की फीस जमा करनी होती है.
इसके अलावा अगर अन्य फीस की बात करें तो यहां एनुअल एक्टिविटी चार्ज के रूप में 5 हजार रूपए प्रतिवर्ष की फीस जमा करनी होती है. 10 किलोमीटर दूर से आने वाले बच्चों को प्रतिमा 1550 रुपया, 15 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाले बच्चों को प्रतिमाह 1850 रुपए तथा 25 किलोमीटर की दूरी से आने वाले बच्चों को 2250 रुपया प्रतिमाह परिवहन शुल्क जमा करना होता है.