भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

होमगार्ड बहाली, 27 से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन



झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, बोकारो की ओर से जिले में ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों (होमगार्ड) के रूप में नामांकन के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 199 रिक्त पदों पर स्वयंसेवी सदस्यों का चयन किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। जिले के 9 प्रखंडों में ग्रामीण गृह रक्षकों के कुल 111 पद (58 पुरुष, 53 महिला) और शहरी क्षेत्र में 88 पद (44 पुरुष, 44 महिला) रिक्त हैं। प्रखंडवार रिक्तियों में चास प्रखंड में 40 पद (20 पुरुष, 20 महिला), चंदनकियारी में 23 पद (12 पुरुष, 11 महिला), पेटरवार में 13 पद (07 पुरुष, 06 महिला), जरीडीह में 10 पद (05 पुरुष, 05 महिला), बेरमो में 09 पद (05 पुरुष, 04 महिला), गोमिया में 08 पद (04 पुरुष, 04 महिला), नावाडीह में चार पद (2 पुरुष, 2 महिला), चन्द्रपुरा में तीन पद (2 पुरुष, 1 महिला) और कसमार में एक पद पुरुष के लिए आरक्षित है। योग्यता और आयु सीमा आवेदक का बोकारो जिले के संबंधित प्रखंड या शहरी क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। ग्रामीण गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 7वीं पास और शहरी गृह रक्षक के लिए मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है। शहरी क्षेत्र के 50 प्रतिशत पद तकनीकी दक्ष उम्मीदवारों (जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, बिजली मिस्त्री आदि) के लिए आरक्षित हैं। आयु एक जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मापदंड और चयन प्रक्रिया चयन के लिए पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी (एससी/एसटी के लिए 157 सेमी) और सीना 79 सेमी (एससी/एसटी के लिए 76 सेमी) होना चाहिए। महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी तय की गई है। चयन प्रक्रिया में पहले शारीरिक जांच परीक्षा (1 मील दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट) होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को क्वालीफाइंग हिंदी लेखन परीक्षा (100 अंक, उत्तीर्णांक 30) और तकनीकी परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद तैयार मेधा सूची और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top