Last Updated:
Business Ideas: रांची के मोराबादी मैदान में स्टूडेंट्स शाम को चिप्स चाट स्टॉल लगाकर 70 से 120 रुपये में पैकेट बेच रहे हैं. यहां स्टॉल लगाने वाली छात्रा रानी ने बताया कि वह 3 साल से इसी बिजनेस से कॉलेज फीस तक जमा कर रही हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सड़क किनारे आजकल देखने को मिल रहा है कि स्टूडेंट पार्ट टाइम खुद का काम कर रहे हैं. सिर्फ एक टेबल लगाते हैं, जिसमें कुरकुरे और चिप्स के पैकेट रखते हैं. उसमें प्याज, खीरा, टमाटर और मसाला यह सब डालकर चिप्स चाट बनाते हैं और इस चाट की कीमत 70 से लेकर ₹120 के बीच होती है. ऐसे में स्टूडेंट्स की अच्छी खासी कमाई हो जा रही है. आइये जानते हैं इस बिजनेस के बारे में.
रांची के मोराबादी मैदान में अपना छोटा सा स्टॉल लगाए हुए रानी बताती हैं कि वह हर दिन 50 से अधिक पैकेट बेच लेती हैं, एक पैकेट की कीमत ₹80 तक होती है. ऐसे में हर दिन हजारों की कमाई हो जाती है. वह खुद कॉलेज का खर्च निकालती हैं. किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. सबसे खास बात ये है कि बस शाम 5 से रात के 8:00 बजे तक ही यहां पर स्टाल लगाती हैं और सब कुछ आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है.
जानें क्या है चिप्स चाट
रानी बताती हैं कि दरअसल चिप्स के पैकेट रखे होते हैं, आप चुन लीजिए कि आपको कुरकुरे या कौन सा चिप्स चाहिए. वह आप हमें दीजिए और उसमें हम कई तरह के मसाले डालते हैं. जैसे खीरा, प्याज, टमाटर, तंदूरी मेयोनेज, दो तीन तरह के सॉस मिक्स मसाले, चाट मसाले, नींबू, स्वीट कॉर्न यह सभी डालकर हम अच्छे से मिलाते हैं और आपको दे देते हैं. यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है.
महानगर में यह काफी प्रचलित है. ऐसे में उन्होंने सोचा क्यों ना इसे यहां भी आजमाया जाए और जब ऐसा किया तो खासतौर पर युवाओं को काफी पसंद आया. अब क्या है कि ₹20 वाला पैकेट कम से कम 70-80 लेती हैं. यह सारे मसाले दिन में एक से डेढ़ घंटे काट के अरेंज करने में लगते हैं. इसके बाद शाम में यहां पर स्टाल लगाती हैं. वह यही करके अपने 3 साल के कॉलेज के सारी फीस भरी हैं.
स्टूडेंट के लिए है बेस्
रानी बताती हैं कि आप जितने भी यहां पर स्टॉल देखेंगे, आप देखेंगे सब के सब स्टूडेंट हैं. क्योंकि एक तो मेहनत इतना अधिक नहीं होता और यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है. बड़ा साधारण सा चार पांच चीजों को मिक्स करना होता है. यहां खासतौर पर आप स्टॉल लगा सकते हैं. यहां पर युवाओं के स्टॉल की बहुत भीड़ लगती है. कोई कॉलेज के पास, स्कूल या फिर पार्क के पास और हर दिन स्टूडेंट तगड़ी कमाई करते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें