अमरवाडीह पंचायत के मनातू स्थित टीईपीएल कंस्ट्रक्शन साइट पर बालू के अवैध भंडारण की सूचना पर खनन विभाग और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक देवानंद शर्मा एवं बारियातू थाना प्रभारी प्रभात दास ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य के लिए भंडारित बालू से संबंधित चालान और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच में संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 हजार सीएफटी बालू जब्त कर लिया। निर्माण कार्य के लिए कंपनी ने बालू का भंडारण किया था। बालू के वैध स्रोत और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद विभाग ने इसे अपने कब्जे में लिया। खनन विभाग की ओर से मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बालू के भंडारण और कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Source link