भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 रुपये के छोटे समोसे से लेकर तौलकर बनने वाले पराठे, पेड़ा,...


होमफोटोलाइफ़फूड

2 रुपये के छोटे समोसे से लेकर तौलकर बनने वाले पराठे तक..देवघर के फेमस फूड आइटम

Last Updated:

Deoghar Famous Street Food: देवघर आएं हैं और दर्शन के बाद कुछ खास खाने का मन है, तो शहर की ये मशहूर गलियां जरूर एक्स्प्लोर करें. यहां के छोटे समोसे, पेड़ा, चाट, पराठा और रबड़ी का स्वाद आपकी जबान पर ऐसा चढ़ेगा कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे. एक जगह तो पराठा तौलकर मिलता है.

देवघर को लोग आमतौर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए जानते हैं, लेकिन यहां का खानपान भी किसी पहचान का मोहताज नहीं है. शहर में कई ऐसे खाने-पीने के ठिकाने हैं जहां का स्वाद लोगों को बार-बार खींच लाता है. सुबह से लेकर देर रात तक इन जगहों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी यहां के स्वाद का आनंद लेना नहीं भूलते. अगर आप देवघर घूमने आए हैं और यहां के असली स्वाद से रूबरू होना चाहते हैं तो इन मशहूर जगहों पर जरूर जाएं.

सबसे पहले बात करते हैं दुःखिया बाबा लेन की, जहां मिलने वाला छोटा समोसा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. महज 2 रुपये में मिलने वाला यह छोटा समोसा अपने स्वाद और कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है. आकार में छोटा होने के बावजूद इसका स्वाद बड़ा कमाल का होता है. सुबह और शाम के समय यहां समोसा खरीदने वालों की लंबी कतार लग जाती है. कई लोग एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में समोसे खरीदकर घर भी ले जाते हैं. देवघर आने वाले पर्यटक भी इस अनोखे समोसे का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं.

देवघर का नाम आए और पेड़े की चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. शहर की मशहूर पेड़ा गली आज भी अपनी पुरानी पहचान बनाए हुए है. यहां की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. खोए और दूध से तैयार किया जाने वाला यह पेड़ा स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि लोग इसे प्रसाद के साथ-साथ उपहार के रूप में भी लेकर जाते हैं. सावन और त्योहारों के समय तो यहां ग्राहकों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. देवघर का पेड़ा देश के कई राज्यों तक अपनी मिठास के लिए मशहूर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको चाट खाने का शौक है तो बनारसी चाट हाउस आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. यह दुकान आजाद चौक से आगे स्थित है. यहां मिलने वाली आलू चाट, टिक्की, गोलगप्पा और दही चाट लोगों को खूब पसंद आती है. शाम होते ही यहां खाने वालों की भीड़ जुटने लगती है. चटपटे मसालों और खास स्वाद की वजह से यह जगह युवाओं के बीच खास तौर पर लोकप्रिय है. कई लोग तो देवघर मे पूजा करने के बाद सबसे पहले यहां की चाट का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं क्योंकि ये मंदिर से 700 मीटर की दूरी पर ही स्थित है.

पराठा प्रेमियों के लिए देवघर की पराठा गली किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको आलू, पनीर, गोभी, मिक्स वेज समेत कई तरह के पराठे खाने को मिल जाएंगे. मक्खन और चटनी के साथ परोसे जाने वाले ये पराठे लोगों को खूब पसंद आते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक यहां ग्राहकों की अच्छी भीड़ रहती है. परिवार और दोस्तों के साथ लोग यहां बैठकर स्वादिष्ट पराठों का आनंद लेते हैं. सबसे खास बात यहां पराठा तौलकर बनाया जाता है. ग्राहक के स्वादअनुसार घी, रिफाइन, सरसों तेल वगैरह के साथ. यह बैद्यनाथ मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. यहां 60 रुपये से परांठे की शुरुआत होती है.

मिठाई के शौकीनों के लिए गुलाब जामुन और केसर रबड़ी का स्वाद भी देवघर की खास पहचान बन चुका है. कई दुकानों पर गर्मागर्म गुलाब जामुन और गाढ़ी केसर रबड़ी खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. खासकर अनिल पंडा की दुकान में जो मंदिर के पूरब दरवाजा के पास है. नरम गुलाब जामुन और खुशबूदार राबड़ी का मेल लोगों को खूब पसंद आता है. खासकर रात के समय मिठाई प्रेमी इन दुकानों पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इसका स्वाद चखकर इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहते.

वहीं अगर आप एक ही जगह पर कई तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो बिग बाजार क्षेत्र आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. यहां शाम होते ही स्ट्रीट फूड की दर्जनों दुकानें सज जाती हैं. मोमोज, चाउमीन, रोल, चाट, भेलपुरी, पाव भाजी और कई तरह के फास्ट फूड का स्वाद यहां आसानी से मिल जाता है. युवाओं और परिवारों के बीच यह इलाका काफी लोकप्रिय है. देवघर की फूड कल्चर को करीब से जानना है तो बिग बाजार का यह इलाका जरूर घूमना चाहिए, जहां हर स्वाद के शौकीन के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top