भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कर्मी की सड़क हादसे में मौत:हाइवा छोड़कर फरार...




जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स जा रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुमित मुंडा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत हाइवा को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संकरी सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top