भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और...




भास्कर न्यूज | चतरा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा-इटखोरी मार्ग पर भेड़ी फार्म डैम के समीप कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतिज गांव निवासी बेचन दांगी के पुत्र विकास कुमार दांगी तथा इंद्रदेव सिंह के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से उनकी नई ब्रेजा कार व दो एनरायड मोबाइल फोन भी जप्त किया है। तस्कर भेड़ी फार्म डैम के पास बाहरी तस्कर का इंतजार कर रहे थे। यहां बाहर से तस्कर ब्राउन शुगर की खरीदारी करने के पहुंचने वाले थे। लेकिन पुलिस ने इससे पहले इन्हें गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल कुछ अन्य तस्करों की भी पहचान की है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top