भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

40 साल से फूडीज को दीवाना बना रहा राजू दा का नाश्ता...


X

जमशेदपुर

40 साल से फूडीज को दीवाना बना रहा राजू दा का नाश्ता कॉर्नर, ₹5 में भरे पेट

 

arw img

खाने के शौकीनों को जब मन-पसंद आइटम मिलें तो वे ये नहीं देखते की स्वाद लेने कितनी दूर जाना पड़ रहा है. इसी क्रम में जमशेदपुर में जब आप दालभूमगढ़ के रास्ते ढाईकुसुम गांव की तरफ जाते हैं तो रास्ते में राजू दा का 4 दशक पुराना नाश्ता कॉर्नर मिलता है. यहां का स्वाद और कीमत ऐसी है कि गांव के साथ ही शहर से लोग यहां भागे चले आते हैं. आज भी यहां 5 रुपये में समोसा, आलू बोंडा, पियाजी, 10 रुपये में मसालेदार घुघनी का स्वाद लिया जा सकता है. यहां खासतौर पर शाम को बनने वाली 10 रुपये की चाऊमीन के भी लोग दीवाने हैं. रास्ते से निकलने वाली गाड़ी एक पल यहां जरूर ठहरती है. तो अगली बार जब आप भी यहां से गुजरें तो राजू दा के नाश्ता कॉर्नर में अपने मनपसंद आइटम का स्वाद जरूर चखें. यहां नाश्ते की और भी बहुत सी वैरायटी मिलती हैं और सब बेहद कम कीमत पर. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top