भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

48 घंटे की बारिश से बढ़ी ठंड, सर्दी-खांसी का खतरा



केतार| प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से हो रही रुक-रुककर बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अचानक बढ़ी ठंड का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। सुबह और शाम ठंड का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट आने से शरीर को नए मौसम के अनुकूल होने में समय लगता है। ऐसे में ठंड को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय और मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।उन्होंने सलाह दी कि ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें तथा सिर, कान और पैरों को ढककर रखें। सुबह और शाम अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें। खानपान में गर्म और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें तथा साफ पानी का सेवन करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top