भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में सुबह कोहरा, दिन में बादल:आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला...




झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और दिन में बादल रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में दिखेगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। राजधानी रांची में चार नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पांच नवंबर से आसमान पूरी तरह साफ हो सकता है। इससे धनतेरस और दीपावली पर लोगों को राहत मिलने की संभावना है। सुबह दिख रहा कोहरा, दिन में बादल आज सुबह ही राजधानी रांची सहित कई जिलों में कोहरे का असर दिखा। राज्य के दक्षिणी हिस्से में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने की बात कही है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह है। इसके प्रभाव से दो और तीन नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान सुबह धुंध और कुहासा भी लोगों को परेशान कर सकता है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, बादलों के कारण धूप का असर सीमित रह सकता है। बारिश ने जनजीवन किया प्रभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर पड़ चुका है। इसके बावजूद झारखंड में उसका असर बना हुआ है। बीते 24 घंटे में रांची समेत कई इलाकों में सुबह से धुंध और घने बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर धूप निकली, लेकिन बाद में फिर बादल छा गए। शाम को बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में लातेहार, डाल्टनगंज, घाटशिला और धालभूमगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश हुई। लातेहार के बालूमाथ में सर्वाधिक 111.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में 8.5 मिमी बारिश हुई। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे से तीन उड़ानें रद्द शुक्रवार सुबह रांची में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। इससे सड़क यातायात के साथ विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कोलकाता से रांची आने वाली दो उड़ानें और दिल्ली से आने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई से आने वाली कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। कुछ विमानों को दो से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह की धुंध और बादलों के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। पांच नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव दो नवंबर तक राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकता है। रांची में भी दिन में एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक सुबह कुहासा छा सकता है। दो और तीन नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। राजधानी रांची में चार नवंबर से आसमान साफ होने लगेगा। वहीं, पांच नवंबर से पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है। धनतेरस और दीपावली पर मौसम अनुकूल रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top