![]()
भास्कर न्यूज | चाईबासा कांग्रेस भवन, चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वोट बचाव-देश बचाव कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। जिले में पंचायत टास्क फोर्स के गठन को लेकर रणनीति बनाई गई। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर पांच-पांच युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पंचायत स्तर की जनसमस्याओं के समाधान पर काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी आज देशभर में जनता की आवाज बनने का काम कर रहे हैं। वे वोट चोरी के मुद्दे पर जनता के साथ मिलकर चुनाव आयोग के विरुद्ध मजबूती से विरोध कर रहे हैं। योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर की जा रही है। बांकिरा ने आगे कहा कि जिले में जिन अधिकारियों पर विकास की जिम्मेदारी है, वही लोग भ्रष्टाचार के सरगना बने हुए हैं। वे सिस्टम को खोखला करने में लगातार लगे हुए हैं। अब युवा कांग्रेस ऐसे लोगों को चिह्नित करेगी। उन पर नकेल कसने का काम करेगी। बैठक में जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, प्रस्तावित जिला कमेटी के सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, चन्द्रशेखर गागराई, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंबरोम, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष डुलेन तामसोय आदि उपस्थित थे।
Source link