भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

543 से 850 सीटें… 88 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ संसद...


होमताजा खबरदेश

543 से 850 सीटें… 88 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ संसद के मानसून सत्र का समापन?

Last Updated:

संसद का मानसून सत्र खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा का औपचारिक सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है. 88 दिन से सत्रावसान नहीं होने के कारण संसद ने 2008 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सरकार के इस फैसले से महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा की सीटें बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. आखिर संसद का सत्रावसान क्यों नहीं किया गया और इसके पीछे क्या वजह है? जानिए पूरा मामला.

543 से 850 सीटें... 88 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ संसद के मानसून सत्र का समापन?Zoom

नहीं हुआ संसद के मानसून सत्र का समापन?

नई दिल्ली:  संसद का मानसून सत्र खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका औपचारिक समापन नहीं हुआ है. लोकसभा और राज्यसभा में 88 दिन से सत्रावसान नहीं हुआ, जिसने 2008 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आखिर सरकार ने संसद का सत्रावसान क्यों नहीं किया? क्या महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें बढ़ाने से जुड़े किसी बड़े फैसले की तैयारी चल रही है? आइए, समझते हैं इसके पीछे की पूरी वजह.

सोमवार सुबह तक न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा का औपचारिक रूप से सत्रावसान किया गया. इससे मौजूदा सत्र के तहत संसद की विस्तारित बैठक बुलाने की संभावना बनी हुई है.

मानसून सत्र का औपचारिक रूप से समापन (सत्रावसान) नहीं करने के सरकार के फैसले से इस अटकल को बल मिला है कि महिला आरक्षण विधेयक लागू करने से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन पर विचार के लिए संसद की बैठक कम समय के नोटिस पर बुलाई जा सकती है.

इस संशोधन के तहत परिसीमन के जरिये लोकसभा की मौजूदा 543 सीट की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है. संसद के मौजूदा सत्र के भीतर ही कोई विस्तारित या विशेष बैठक बुलाने के लिए कम से कम दो दिन का नोटिस देना जरूरी होता है जबकि एक नया सत्र बुलाने के लिए कम से कम 14 दिन पहले सूचना देनी होती है.

सत्रावसान नहीं होने को इस संदर्भ में भी देखा जा रहा है कि गत 17 अप्रैल को बजट सत्र की एक विशेष बैठक के दौरान इसी तरह का एक संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी संख्या बल नहीं जुटा पाया था. संविधान में ऐसी कोई समय-सीमा तय नहीं है कि सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने के बाद कब तक ‘सत्रावसान’ करना होगा.

किसी सदन का लंबे समय तक सत्रावसान नहीं किया जाना अपने आप में किसी संवैधानिक या प्रक्रियागत अनियमितता का मामला नहीं है. रिकॉर्ड के अनुसार, 2008 में 87 दिनों तक, 1987 में 76 दिनों तक, 1989 में 54 दिनों तक, 2006 और 2013 में 49-49 दिनों तक, और 1963 में 41 दिनों तक संसद का सत्रावसान नहीं किया गया था.

वर्ष 2008 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा की बैठक 21 और 22 जुलाई को हुई थी. इसके बाद सदन का सत्रावसान नहीं किया गया और 17 अक्टूबर को सदन की फिर से कार्यवाही हुई. 24 अक्टूबर को सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और अगली बैठक 10 दिसंबर को शुरू हुई.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top