भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये इतने...


होमताजा खबरदेश

बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये गोले

Last Updated:

पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की. इंडियन आर्मी ने जवाबी गोलाबारी कर पाक चौकियों को निशाना बनाया. ऑपरेशन सिंदूर में प‍िटने के अर्से बाद पाक‍िस्‍तान फ‍िर कर रहा ऐसी हरकतें.

बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये गोलेZoom

इंड‍ियन आर्मी. (File Photo)

पाक‍िस्‍तानी सेना ने अरसे बाद बॉर्डर पर नापाक हरकत की. पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना की चौक‍ियों पर 10-15 राउंड गोलीबारी की. इसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दि‍या. इंड‍ियन आर्मी ने पाक‍िस्‍तानी सेना की चौक‍ियों को न‍िशाना बनाते हुए इतने गोले बरसाए क‍ि पाक‍िस्‍तानी आर्मी भागने को मजबूर हो गई. सेना ने बताया क‍ि स्‍थ‍िति‍ पर नजर बनाए हुए हैं, उधर से आए हर हमले का जवाब द‍िया जा रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक‍िस्‍तानी आर्मी काफी द‍िनों तक शांत थी. उसकी ओर से उकसावे की कार्रवाई नहीं हो रही थी. लेकिन कुछ द‍िनों से पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स उकसावे की कार्रवाई कर रहे हैं. कभी वे ड्रोन भेजते हैं तो कभी फायरिंग करते हैं. चार द‍िन पहले पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के आसपास नजर आया. ड्रोन के भारतीय चौकियों के आसपास मंडराने के बाद सेना के जवानों ने उस पर जबरदस्‍त फायरिंग की, जिसके बाद वह पीओके की ओर भाग गया.

पीओके में बवाल से मुंह छ‍िपाने की कोश‍िश तो नहीं
पाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में इन द‍िनों जबरदस्‍त बवाल हो रहा है. वहां के लोग पाक‍िस्‍तानी सेना और पाक रेंजर्स को दौड़ा रहे हैं. उन्‍हें मुंह छ‍िपाना भी मुश्क‍िल हो रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में दो द‍िन पहले फिर पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की थी. 9 जून से जारी प्रदर्शन में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. कहीं इससे मुंह छ‍िपाने के ल‍िए तो पाक‍िस्‍तानी सेना भारतीय पोस्‍ट पर फायरिंग तो नहीं कर रही?

भारतीय सेना पूरी तरह एक्‍शन में
भारतीय सेना ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान की हर कोश‍िश का मुंहतोड़ जवाब द‍िया जा रहा है. वे हमारी चौक‍ियों को न‍िशाना बनाएंगे तो हम उनकी चौक‍ियों को तबाह कर देंगे. सेना की सर्विलांस टीम 24 घंटे न‍िगरानी रख रही है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top