भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नल जल योजना पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मंत्री-विधायक पर साधा निशाना




भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत हनहट पंचायत के ग्राम हनहट में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत संवेदक द्वारा 5000 लीटर क्षमता का मिनी वाटर टावर व सिंटेक्स टैंक तो स्थापित कर दिया गया है, लेकिन अब तक किसी भी लाभुक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता पवन तिग्गा ने कहा कि नल-जल योजना झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक की भेंट चढ़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि मौन हैं। मौके पर मौजूद भाजपा युवा नेता व जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को बिजली, पानी, दवा और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, जबकि मंत्री और विधायक अपनी जिम्मेदारियों से दूर हैं। अजय पंकज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीएचईडी विभाग द्वारा 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर मिथुन तमैड़, गोविंद महतो, रामचंद्र गिरी, बालेश्वर महतो, जसवंत ठाकुर, उखज साहू, दुजीत ठाकुर, उमेश ठाकुर, गोपाल महतो, बबलू कुमार, सुरेंद्र महतो, उमेश साहू, दिलेश्वर भगत, मोहन साहू, श्रवण मुंडा, रामदयाल भगत, नंदकिशोर भगत, मनोज कुमार, दुर्गा देवी, बसंती देवी, वर्षा देवी, रीता देवी, नंदकिशोर नाथ शाहदेव, चंदन कुमार यादव, सीताराम यादव, कृष्णमणि यादव, सत्यनारायण महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top