भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांप के अंडे जहरीले होते हैं या नहीं, नवजात बच्चों में कितना...


Last Updated:

Does Snake Egg Contains Poison: सांप के अंडों को लेकर अक्सर लोगों को गलतफहमी होती है कि इनमें जहर होता है या ये हानिकारक हो सकते हैं. इस बारे में पलामू के एक्सपर्ट डॉ. डी एस श्रीवास्तव ने बताया कि अंडों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता लेकिन बच्चे जरूर जहरीले होते हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामू. सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. वहीं कई लोगों का मानना है कि सांप जितना जहरीला होता है, उसके अंडों में भी उतना ही जहर मौजूद रहता होगा. यही कारण है कि कई बार ग्रामीण इलाकों में सांप के अंडे मिलने पर लोग उन्हें छूने से भी डरते हैं. लेकिन क्या ऐसा वास्तव में होता है? इस सवाल का जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे. तो चलिए इस पूरी जानकारी को सर्प विशेषज्ञ से जानते हैं.

अंडों में नहीं होता जहर
पलामू जिले के प्रसिद्ध सर्प विशेषज्ञ डॉ. डी. एस. श्रीवास्तव ने लोकल18 को बताया कि सांपों की विभिन्न प्रजातियों में अंडे देने और बच्चों के विकसित होने की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है. लेकिन अंडों के भीतर धीरे-धीरे भ्रूण का विकास होता है और निर्धारित समय के बाद बच्चे बाहर निकलते हैं. अंडे के अंदर किसी भी प्रकार का विष या जहरीला पदार्थ नहीं पाया जाता है. यही कारण है कि कई पक्षी और अन्य जीव सांप के अंडों को भोजन के रूप में खा जाते हैं.

बच्चे भी होते हैं जहरीले
डॉ. श्रीवास्तव ने आगे बताया कि जब अंडे से बच्चा बाहर निकलता है, तब वह पूरी तरह स्वतंत्र हो जाता है. चूंकि सांप के अंडे से बच्चा बनने के बाद बच्चे में उतना ही जहर होता है जितना कि उनके मां बाप में. विष ग्रंथी छोटी होने के कारण जहर की मात्रा कम होती है लेकिन विषैलेपन में कमी नहीं देखी जाती. अधिकांश सांपों में माता-पिता बच्चों की देखभाल नहीं करते.

जन्म के बाद ही बच्चे अपने भोजन और सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार हो जाते हैं. अगर बच्चा किसी विषैले प्रजाति, जैसे कोबरा, का है तो उसके शरीर में विष ग्रंथियां विकसित हो चुकी होती हैं. इसी कारण नवजात कोबरा भी अपने बचाव के लिए विष का उपयोग करने में सक्षम हो जाते हैं.

अंडों से कोई खतरा नहीं
उन्होंने बताया कि सांप का जहर उसकी विशेष लार ग्रंथियों जिसे पॉइजन ग्लैंड कहा जाता है. यह एक विशेष प्रकार का प्रोटीनयुक्त जैविक पदार्थ होता है, जिसका उपयोग सांप अपने शिकार को काबू करने और आत्मरक्षा के लिए करता है. लेकिन यह प्रक्रिया बच्चे के शरीर में विकसित विष ग्रंथियों से जुड़ी होती है, न कि अंडे से. इसलिए यह धारणा पूरी तरह गलत है कि सांप के अंडों में जहर होता है.

नये विकास का माध्यम हैं
उन्होंने कहा कि लोगों को सांपों और उनके अंडों को लेकर फैली भ्रांतियों से बचना चाहिए. वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के बारे में सही जानकारी पायी जा सकती है. सांप के अंडों में जहर नहीं होता, बल्कि वे एक नए जीवन के विकास का केवल माध्यम होते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top