भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत, मुआवजे की मांग; शव...




भास्कर न्यूज | तुपकाडीह पेटरवार थाना क्षेत्र की अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित मैथन टुंगरी के कमार टोला में रविवार शाम कार्य के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिछरी दक्षिणी पंचायत के धधकीडीह निवासी सरयू महतो के 30 वर्षीय पुत्र संजय महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमार टोला स्थित एक जीओ टावर में 11 हजार वोल्ट लाइन का कनेक्शन जोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान संजय महतो बिजली की चपेट में आ गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक तथा टावर का एक कर्मचारी जब तक उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों तथा पेटरवार थाना को सूचना दी गई। संजय महतो अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के परिजन और धधकीडीह के ग्रामीणों ने शव को टावर के समीप रखकर जीओ कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे दिया। समाचार लिखे जाने तक कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top